Success Story: मिलिए होनहार आईएएस अफसर से, जिनकी क्वालिफिकेशन गिनते-गिनते थक जाएंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UPSC Success Story, IAS Gaurav Budania: जेईई, आईआईटी, गेट, स्टेट सर्विसेज, यूपीएससी आईएएस, ये हमारे देश की कुछ ऐसी परीक्षाएं हैं, जिनमें से एक परीक्षा निकालने वाला भी बेहद टैलेंटेड माना जाता है. तो सोचिए उस शख़्स के बारे में, जिसने यह सारी परीक्षाएं निकाली होंगी. ऐसे ही होनहार आईएएस अफसर हैं, गौरव बुदानिया. आइए जानते हैं, उनकी सफलता की कहानी.

01

गौरव बुदानिया राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. उनका जन्म राजस्थान के चूरू जिले में हुआ था. यहीं के आदर्श विद्या मंदिर से उन्होंने शुरुआती पढ़ाई लिखाई की है. इसके बाद उन्होंने जेईई परीक्षा निकालकर आईआईटी बीएचयू में एडमिशन लिया. यहां से उन्होंने माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है.

02

गौरव ने गेट परीक्षा भी निकाला है. जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 80वीं हासिल हासिल की थी. वहीं उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन सोशियोलॉजी से किया है. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी.

03

वर्ष 2018 में उन्होंने राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस परीक्षा भी निकाली थी. इसमें उन्होंने 12वीं रैंक हासिल की थी और उन्हें SDM की पोस्ट मिली थी. ट्रेनिंग पूरी कर वह बतौर एसडीएम ज्वाइन करने ही वाले थे, कि वर्ष 2020 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में भी उनका चयन हो गया.

04

खास बात यह रही कि गौरव ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा निकाली. इसमें भी उन्होने ऑल इंडिया रैंक में 13वीं रैंक हासिल की थी. उन्होंने मेंस परीक्षा में 850 अंक हासिल किये थे. वहीं इंटरव्यू में उनके 173 अंक आए थे.

05

गौरव अपने इंटरव्यूज में उनकी स्ट्रैटिजी को लेकर बताते हैं कि, उन्होंने सबसे पहले परीक्षा के सिलेबस को अच्छी तरह समझा, इसके बाद उन्होंने अपना ख़ुद का प्लान बनाया. शुरुआत में उन्होंने कुछ चुनिंदा किताबों से पढ़ाई की, साथ ही पढ़ाई के साथ नोट्स भी तैयार करते रहे, जिससे उन्हें बाद में खूब मददद मिली.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें