क्राउड चाहती है कि मैं जल्दी आउट हो जाऊं… दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद ये क्या बोल गए रवींद्र जडेजा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

रवींद्र जडेजा ने बताया क्राउड क्यों चाहती है मैं जल्दी आउट हो जाऊं?
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने जडेजा

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 55वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया. जिसमें चेन्नई ने शानदार जीत दर्ज की. किंग्स ने इस जीत के साथ ही अपने खाते में 15 प्वाइंट्स बना लिए हैं. ऑलराउंडर  रवींद्र जडेजा को इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने तेजी से 21 रन बनाए और 1 विकेट लिए. मैच के बाद रवींद्र जडेजा ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर मजेदार बात कही.

जडेजा ने कहा, “टीम में सब अपना काम सही से कर रहे हैं. हम सब मिलकर अच्छा कर रहे हैं. जब मैं माही भाई से ऊपर बैटिंग करने आया तो मैंने यह देखा कि फैंस माही भाई को याद कर रहे हैं. अगर मैं ऊपर बैटिंग करने आता हूं तो क्राउड चाहती है कि मैं जल्दी आउट हो जाऊं. हालांकि, फिर भी हम जीत गए. मैं काफी खुश हूं.”

WWE के 5 सबसे हल्के रेसलर, 60 से 70 किलो है वजन, लिस्ट में एक भारतीय जोड़ी भी शामिल

धोनी ने खेली विस्फोटक पारी
महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों में ही 20 रन ठोके. उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के और 1 चौका जड़ा. धोनी की इस छोटी सी पारी की बदौलत चेन्नई 167 रनों तक पहुंची और इस स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब हुई.

RCB के लिए फ्लॉप हो रहे थे 5 दिग्गज, रिलीज होने पर बन गए खतरनाक, एक ने जीता दिया खिताब

नंबर 2 पर है चेन्नई की टीम
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल टूर्नामेंट के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. उन्होंने 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं. वहीं 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है. चेन्नई के खाते में कुल 15 प्वाइंट्स है. वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बेहद करीब है.

Tags: Chennai super kings, Delhi Capitals, Ms dhoni, Ravindra jadeja

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें