
हाइलाइट्स
कान्हा नेशनल पार्क की बाघिन DJ और उसके तीन शावकों का वीडियो वायरल
वीडियो में बाघिन DJ अपने तीन शावकों के साथ रास्ते में बैठी नजर आयी
पर्यटकों ने इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया
मंडला. जिले के कान्हा नेशनल पार्क और पर्यटको की पहली पसंद बाघिन DJ और उसके तीन शावकों का एक वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियों में बाघिन DJ अपने तीन शावकों के साथ सड़क पर बैठी नजर आ रही है. वायरल वीडियो में बाघिन DJ और उसके शावक पर्यटकों का रास्ता रोककर सड़क पर बैठी हुई नजर आ रही है. बाधिन DJ के साथ शावक अटखेलियां करते नजर आ रहे है.
वीडियो में आप देख सकते है कि एक शावक सड़क पार करके आगे निकल जाता है, लेकिन बाकी दो शावक अपनी मां बाघिन डीजे के साथ ही नजर आ रहे है. इस बीच एक शावक पेड़ के पास जाकर कुछ करता हुआ भी दिख रहा है. ऐसा लग रहा है मानो वह अपनी ट्रेटरी बना रहा है. यह वीडियो कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की जॉन का है बताया जा रहा है जो कि एक दिन पुराना है.
देखने मिला अद्भुत नजारा
कान्हा नेशनल पार्क में घूमने आने वाले पर्यटक हमेशा इस पल के इंतजार में रहते है. फिलहाल ऐसे नजारे पर्यटकों को बहुत कम देखने को मिलते है. इस खूबसूरत नजारे को वहां पर मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है जो कि अब तेजी के साथ जमकर वायरल हो रहा है.
आपके शहर से (भोपाल)
#मंडला #कान्हानेशनलपार्क कीबाघिन DJ और उसके तीन शावको का वीडियो वायरल….वायरल वीडियो में बाघिन DJ अपने पूरे परिवार के साथ पर्यटको का रोका रास्ता… बैठी सड़क पर… pic.twitter.com/OTzH3xCTt4
— Krishna Sahu (@BJCkrishna) May 11, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mandla news, Mp news, Viral video
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 11:58 IST









