
Gasket Cleaning Tips : कितना अच्छा लगता है कि आपके घर का हर सामान चमचमाता दिखे और घर आने वाले मेहमान भी साफ-सफाई की तारीफ करें. लेकिन, कई बार ऐसा आसानी से हो नहीं पाता. खासकर अगर आपका फ्रिज डबल डोर वाला हो तो, उसके रबर में गंदगी जम जाती है. इसे साफ करने में आपको काफी मुश्किल भी आती होगी. आज हम आपको इसका बहुत ही आसान हल बताते हैं.
गैसकेट यानी कि रबर रेफ्रिजरेटर के सबसे ज़रूरी हिस्सों में से एक है. आप जितना सोच सकते हैं, उससे कहीं अधिक इसका महत्व है. आपके रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर की बाहरी बाउंडरी के चारों ओर जुड़ी हुई ये मुड़ने वाली रबर की पट्टी खासतौर पर ठंडी हवा को अंदर और गर्म हवा को बाहर रखने के लिए एक एयरटाइट सील बनाने के लिए डिज़ाइन की जाती है.
ये भी पढ़ें-Tech Knowledge: क्या रातभर चलता रहता है आपका Wifi राउटर? बंद रखने के हैं 2 बड़े फायदे
कई बार गंदे रबर के चलते ग्रिप खराब हो जाती है. इसलिए इसकी साफ करते रहना बहुत ज़रूरी है. बहुत कम लोग जानते होंगे इसे ठीक से कैसे साफ किया जाए.
क्या है तरीका:-
सिरका और पानी: यह सलाह दी जाती है कि ब्लीच और अमोनिया जैसे कठोर सफाई एजेंटों का इस्तेमाल न करें क्योंकि अगर ठीक से इस्तेमाल नहीं किया गया तो वे गैसकेट की मटिरियल पर हार्ड हो सकते हैं. इसलिए ब्लीच के बजाय, सिरका के घोल का इस्तेमाल करें. इससे रबर को नुकसान पहुंचाए बिना किसी भी मोल्ड या बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करेगा.
1-गैसकेट को साफ करने के लिए एक भाग सिरके और दो भाग पानी का घोल बनाएं.
2-दो कप मापने वाले गिलास में, ½ कप सिरके को ठीक से मापें.
3-धीरे-धीरे पानी डालें. मापने वाले कप को तब तक भरें जब तक वह 1 ½ कप के निशान को न छू ले.
4-मिश्रण को धीरे-धीरे हिलाएं.
5-गंदगी से छुटकारा पाने के लिए इस घोल को गीले स्पंज या टूथ ब्रश पर लगाएं.
6-कागज़ के तौलिये से धीरे से सुखाएं.
7-फिर इसे फ्रिज के रबर पर लगाएं, और धीरे-धीरे उसपर लगी गंदगी को साफ करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Tech news, Tech news hindi, Tech Tricks
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 17:44 IST








