अमिताभ बच्चन ने रेखा को दी थी 2 अंगूठियां! सोते समय भी पास रखती थीं निशानी, फिर क्यों दे दी वापस?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन और ‘हुस्न-ए-मल्लिका’ रेखा की प्रेम कहानी और उनके किस्से कम नहीं है. अमिताभ ने कभी ये स्वीकार नहीं किया, लेकिन रेखा ने एक बार नहीं कई बार खुले मंच से अपने प्यार को कबूलने में देरी नहीं की. अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी ऐसी प्रेम गाथा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. ये प्रेम कहानी 40-45 साल पहले भी सुर्खियों में थी और आज भी है. तब भी इसकी चर्चा दबे सुरों में होती थी और आज भी. अपने लंबे खामोश सफर के बाद आज भी उसकी गूंज बरकरार है.

70 के दशक में अमिताभ बच्चन और रेखा के कथित अफेयर ने कई सुर्खियां बटोरीं. दोनों के लव अफेयर्स की गपशप फिल्म के सेट पर खूब होती रही और इन अफवाहों पर मंथन कभी बंद ही नहीं हुआ. क्या आप जानते हैं कि अमिताभ ने कभी रेखा को तोहफे में दो अंगूठियां दी थी, जिसे एक्ट्रेस सोते समय भी निशानी के तौर पर अपने पास रखती थीं. लेकिन एक वक्त ऐसा आया, जब उन्होंने वो दोनों अंगूठियां बिग बी को लौटा दी.

अमिताभ ने दी थी रेखा को दो अंगूठियां
अमिताभ बच्चन द्वारा की गई अंगूठियों का जिक्र खुद एक्ट्रेस ने किया था. उन्होंने खुद खुलासा किया था कि उन्हें उन दोनों अंगूठियों से कितना लगाव था और क्यों अमिताभ के एक फैसले के बाद उन्होंने उन दोनों अंगूठियों को गुस्से में वापस करने का फैसला किया.

Rekha-and-Amitabh-Bachchan

फिल्मों में रेखा और अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री दर्शकों का काफी पसंद आती थी.

अमिताभ ने जब कहां, मैं रेखा के साथ काम करूंगा
रेखा ने एक बार ‘स्टारडस्ट’ को दिए एक इंटरव्यू में अपना दर्द भी बयान किया था. रेखा ने उस इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे कुछ लोगों ने बताया कि अमित जी ने निर्माताओं को साफ कह दिया है कि वह मेरे साथ अब कोई नई फिल्म नहीं करेंगे, लेकिन इस बारे में उन्होंने मुझसे एक शब्द भी नहीं कहा. मैं ये बातें दूसरों से सुन रही थी, जब मैंने उनसे इस बारे में पूछा तो वह बोले, मैं कुछ भी नहीं बोलूंगा. मुझसे मत पूछो. मैं उनकी इस बात बहुत से दुखी हुई. तब मैं ‘खूबसूरत’ फिल्म की शूटिंग कर रही थी.

जब रेखा ने उतारीं अमिताभ की दी अंगूठियां
रेखा ने आगे कहा, ‘शायद आप नोटिस करेंगे कि फिल्म के आखिरी हिस्से में मेरे हाथ में दो अंगूठियां नहीं हैं. वो मुझे उन्होंने (अमिताभ बच्चन) दी थीं, जिन्हें मैं कभी नहीं उतारती थी. सोते समय भी नहीं. लेकिन जब हम अलग हुए तब मैंने वो अंगूठी उन्हें लौटा दी.’

‘वो अपने परिवार और बच्चों के लिएबोल रहे हैं’
1984 में फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू में रेखा से जब पूछा गया था कि अमिताभ ने तो उनके साथ अफेयर की बात को नकारा है. तो इसके जवाब में रेखा ने कहा था, ‘ऐसा वह अपनी छवि, अपने परिवार और बच्चों के लिए बोल रहे हैं. मुझे लगता है कि ये अच्छी बात है, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. वह मुझसे प्यार करते हैं और मैं उनसे, बस. अगर उन्होंने ये बात मुझे अकेले में कही होती तब मैं निराश होती. मिस्टर बच्चन आज भी पुराने जमाने के हैं. वह किसी को दुख देना नहीं चाहते. तो फिर अपनी पत्नी को दुखी क्यों करेंगे’.

Yash Chopra, silsila, silsila cast, amitabh bachchan Rekha and jaya in silsila, yash chopra silsila, Rekha Vs Jaya Bachchan, rekha jaya bachchan fight, amitabh bachchan, rekha, jaya bachchan, yash chopra, amitabh rekha, rekha amitabh love story, rekha amitabh breakup, jaya aitabh bachchan love story, jaya amitabh breakup, amitabh bachchan jaya bachchan, jaya bachchan rekha fight, silsila climax, silsila movie songs, silsila flop aur hit, why silsila got flop

सिलसिला में साथ दिखाई दिए थे अमिताभ बच्चन, जया और रेखा.

सिलसिला थी आखिरी फिल्म
अमिताभ और रेखा आखिरी फिल्म ‘सिलसिला’ थी. इन दोनों की ये फिल्म यूं तो पर्दे पर फ्लॉप रही थी लेकिन ये फिल्म इनके करियर की सबसे चर्चित फिल्म बन गई. लव ट्राएंगल पर बेस्ड इस फिल्म में जया बच्चन भी थी. बस इस फिल्म के बाद रेखा और अमिताभ कभी रुपहले पर्दे पर साथ नहीं दिखे.

तो साथ दिखेंगे अमिताभ और रेखा?
साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया कि आपकी रेखा के साथ पर्दे पर जोड़ी सुपर हिट रही है लेकिन आपकी 1981 के बाद अभी तक कोई और फिल्म नहीं आई? इसके जवाब में उन्होंने कहा था, ‘कोई ऐसी कहानी मिली ही नहीं, जिसमें हम दोनों को साथ लेकर काम करने का प्रस्ताव मिला हो. यदि कभी कोई ऐसी कहानी आई, कोई अच्छा प्रस्ताव आया तो उनके साथ फिल्म जरूर करेंगे.’

Tags: Amitabh bachchan, Entertainment Special, Rekha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें